पाकिस्तान ने गुजरात तट के पास 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद:

पाकिस्तानी नाव के भारतीय समुद्री सीमा में खुद को उड़ाने की घटना के बाद पाकिस्तान बदला लेने के अंदाज़ में काम कर रहा है। ख़बर है कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने 12 मछुआरों को पकड़ लिया और दो नावों को जब्त कर लिया है। हांलाकि अभी तक किसी पाकिस्तानी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

गुजरात तट के पास एक पाकिस्तानी मत्स्य नौका को तटरक्षकों द्वारा रोके जाने की घटना के बीच यह घटनाक्रम हुआ है। गौरतलब है कि पाक नौका पर विस्फोटक लदे हुए थे। उसे 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात पोरबंदर तट से करीब 365 किलोमीटर दूर रोका गया था, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया था और यह चालक दल के चार सदस्यों सहित डूब गई थी।

पोरबंदर आधारित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सागर भारती' के संयोजक जीवन जंगी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 12 मछुआरों को दो नौकाओं के साथ गुजरात तट के पास अरब सागर में आज दोपहर पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि यह अभी भी साफ नहीं है कि ये नौकाएं कहां की थी। उन्होंने बताया कि तट पर लौटने पर पोरबंदर आधारित कुछ मछुआरों ने हमें बताया कि पाकिस्तानी एजेंसी ने दो नौकाओं को पकड़ा है और उन्हें कराची बंदरगाह ले गए हैं। हम मछुआरों के बारे में और ब्योरा जुटाने की केाशिश कर रहे हैं। साथ ही, यह भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि कहां से ये नौकाएं समुद्र में उतरी थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुजरात क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) के तट रक्षक कमांडर कुलदीप सिंह शेरांव के मुताबिक यह ताजा घटना अभी तक जांच के दायरे में है। हमें इसकी पुष्टि करनी अभी बाकी है। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।