यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में भारतीय पोस्ट को निशाना बनाया

नई दिल्ली:

नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के एक पोस्ट पर मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से हमला किया जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम साढ़े छह बजे से पुंछ जिले के विभिन्न पोस्ट पर मोर्टार दागे, स्वचालित हथियारों और छोटे हथियारों से निशाना साधा।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने इसी प्रकार के हथियारों से उन्हें पुख्ता जवाब दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।