जम्मू कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जम्मू:

जम्मू कश्मीर के सांबा क्षेत्र के रीगल चौकी पर गोलीबारी करके पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिन्दर सिंह ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा क्षेत्र की अग्रिम रीगल चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।’’ उन्होंने बताया कि उन्होंने रात करीब सवा दो बजे छोटे हथियारों से पांच छह राउंड गोलियां दागीं। हालांकि चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी काईवाई नहीं की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ क्षेत्र में करीब सात माह की खामोशी के बाद मोर्टार से हमला किया था। जिसके बाद दोनों ओर के बटालियन कमांडरों ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक बैठक की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)