यह ख़बर 09 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

फाइल फोटो

जम्मू:

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसके चलते भारतीय सैनिकों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीमबेर गली सब सेक्टर में हमारी अग्रिम चौकियों पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और उसी क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। लेफ्टिनेंट कर्नल मेहता ने कहा, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में इस ओर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com