यह ख़बर 12 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य सुरक्षा बिल पर आज हो सकती है संसद में बहस

खास बातें

  • इस बिल पर बहस के लिए छह घंटे रखे गए हैं, लेकिन अलग−अलग पार्टियों के कई सारे संशोधनों को देखते हुए बहस लंबी भी खिच सकती है।
नई दिल्ली:

खाद्य सुरक्षा बिल पर आज संसद में बहस हो सकती है। इस बिल पर बहस के लिए छह घंटे रखे गए हैं, लेकिन अलग−अलग पार्टियों के कई सारे संशोधनों को देखते हुए बहस लंबी भी खिच सकती है।

बीजेपी की मांग है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बिल व्यापक हो और 35 किलो अनाज प्रति परिवार मिले। साथ ही अनाज उत्पादकता को सुनिश्चित किया जाए ताकि देश में अनाज की कमी न हो।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लेफ्ट पार्टियों की मांग है कि जो व्यक्ति आयकर की सीमा में नहीं आते उन सबको बिल के दायरे में लाया जाए। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती सैद्धांतिक रूप से बिल के पक्ष में हैं। वहीं सपा भी राजनैतिक कारणों से इसका लगातार विरोध कर रही है। सपा किसानों के मुद्दे का हवाला देकर इसमें बदलाव की मांग कर रही है।