कांग्रेस मुख्यालय में मोहन प्रकाश और अरुण यादव के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश को करना पड़ा विरोध का सामना

कांग्रेस मुख्यालय में मोहन प्रकाश और अरुण यादव के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए (प्रतीकात्मक फोटो).

खास बातें

  • संगठन चुनाव का ऐलान होने से पहले ही सात ब्लॉक प्रमुख बदले
  • कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुखों को फर्जी तरीके से बदलने का आरोप
  • मोहन प्रकाश के न मिलने से भड़के कार्यकर्ता और नारेबाजी की
नई दिल्ली:

कांग्रेस मुख्यालय में आज मोहन प्रकाश और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे. मोहन प्रकाश कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी हैं. उन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों को फर्जी तरीके से बदलने का आरोप लगाया है. मोहन प्रकाश के न मिलने से कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी की.   

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों अरुण यादव और मोहन प्रकाश पर ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में धांधली करने और फर्जी तरीके से सात ब्लॉक प्रमुखों को बदलने के आरोप लगाए. कार्यकर्ता इस बारे में अपनी शिकायत लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे. उनका आरोप है कि घंटों इंतजार कराने के बाद भी मोहन प्रकाश उनसे नहीं मिले.                         

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान हो चुका है लेकिन इससे पहले ही सात ब्लॉक प्रमुखों को बदलने का आरोप पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर लगाया जा रहा है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com