यह ख़बर 05 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस में घमासान : वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी बोले, कार्यकर्ताओं की आवाज को तवज्जो मिले

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

कांग्रेस के अंदर से पार्टी अलाकमान के ख़िलाफ़ उठ रही आवाज़ के बीच पहली बार पार्टी के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के क़रीबी जनार्दन द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक अंग्रेजी अख़बार की ख़बर के मुताबिक द्विवेदी ने माना कि पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं की आवाज़ को तवज्जो देना चहिए और संवाद दोनों तरफ से होना चाहिए।

दरअसल द्विवेदी पूर्व सीडब्ल्यूसी सदस्य जगमीत सिंह बरार को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। बरार ने सोनिया−राहुल को दो साल के लिए छुट्टी पर चले जाने की बात कही थी।

इसके अलावा हरियाणा के बड़े कांग्रेसी नेता चौधरी बीरेन्द्र सिंह भी आलाकमान और राज्य के मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पार्टी के अंदर प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग भी जोरों पर है। फिलहाल प्रियंका सिर्फ अमेठी और रायबरेली तक अपने आप को सीमित रखती हैं।