दिल्ली हवाई अड्डे के आव्रजन प्रणाली में तकनीकी समस्या, सैकड़ों यात्री फंसे

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रणाली में गुरुवार की रात एक तकनीकी समस्या आने के चलते सैकड़ों यात्री फंस गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे हवाई अड्डा स्थित कम्प्युटरीकृत आव्रजन प्रणाली ने एक तकनीकी समस्या के चलते काम करना बंद कर दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने बताया कि यद्यपि इस समस्या को एक घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया है, लेकिन इससे सैकड़ों यात्री फंस गए क्योंकि उन्हें देश में प्रवेश करने या बाहर जाने की मंजूरी नहीं दी गई थी।
 
उन्होंने बताया कि आव्रजन प्रणाली में अस्थायी समस्या आने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।