यह ख़बर 03 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कसाब की कब तक हिफाजत करेंगे हम : गृहमंत्री पाटिल

खास बातें

  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल मुंबई पर 26/11 हमले के दोषी कसाब को जल्द सजा दिए जाने की वकालत की है।
मुंबई:

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल मुंबई पर 26/11 हमले के दोषी कसाब को जल्द सजा दिए जाने की वकालत की है। पाटिल ने कहा कि आतंक की वारदातों में सजा देने की एक तय मियाद होनी चाहिए।

कई बेगुनाहों को मारने वाले कसाब की हिफाजत हम कब तक करेंगे। दरअसल, पाटिल का कहना है कि 26/11 जैसे मामले में सजा की तय सीमा होनी चाहिए ताकि ऐसे हमलों की साजिश में शामिल लोगों के जेहन में एक सख्त संदेश जाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जहां तक कसाब की बात है तो 26/11 हमलों के आरोप में हाईकोर्ट से फांसी की सजा पा चुके कसाब ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।