यह ख़बर 03 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पटना : रेप की कोशिश करने वाले को महिला ने जिंदा जलाया

खास बातें

  • पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति नशे की हालत में महिला के घर घुस गया था और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने कमरे में आग लगाकर उसे बाहर से बंद कर दिया, जिससे वह जलकर मर गया।
पटना:

बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर उसके साथ रेप की कोशिश करने वाले शख्स को जिंदा जलाकर मार डाला।

पुलिस के मुताबिक भोला ठाकुर नामक यह व्यक्ति नशे की हालत में गांव की एक महिला के घर घुस गया था और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने कमरे में आग लगाकर उसे बाहर से बंद कर दिया। आग ने भोला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मृतक की पत्नी का आरोप है कि इस महिला ने सोमवार रात उसके पति को अपने घर बुलाकर उसे तेजाब से जलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म एवं हत्या की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।