यह ख़बर 26 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर क्या संदेश भेजा पीएम नरेंद्र मोदी ने...

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की 82वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

मई, 2004 से मई, 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को गाह (अब पाकिस्तान में) में हुआ था, और उनका परिवार वर्ष 1947 के विभाजन के समय भारत आ गया था।

ऑक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट हासिल करने वाले डॉ मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क (अमेरिका) गए हुए हैं, और वहीं से उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट (@narendramodi) पर डॉ मनमोहन सिंह के लिए जन्मदिन का बधाई संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर हार्दिक अभिनंदन तथा शुभकामनाएं... परमात्मा उन्हें अच्छा स्वास्थ्य तथा दीर्घायु प्रदान करें..."


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com