केेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को मातृशोक, निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ. निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

केेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को मातृशोक, निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर  की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी.  जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ. निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

आईआईएम को स्वायत्तता प्रदान करना वक्त की जरूरत : प्रकाश जावडेकर

वह 92 वर्ष की थीं. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. वह महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिलों में जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं. 

वीडियो : जीएसटी पर प्रकाश जावडेकर का बयान


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com