यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार में नहीं उतरेंगी प्रियंका : कांग्रेस

नई दिल्ली:

2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारने की बात पूरी तरह अफवाह है। कांग्रेस ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दी।

सोमवार की सुबह कुछ चैनलों में यह खबर चली कि कांग्रेस मोदी के खिलाफ प्रियंका को चुनाव लड़ाएगी। यह भी कहा गया कि प्रियंका गांधी पूरे देश में प्रचार करेंगी। कांग्रेस ने इन दोनों खबरों का खंडन किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस का कहना है कि ऐसी खबर जानबूझकर उड़ाई गई हैं और यह खबर मीडिया का ध्यान मध्यप्रदेश के दतिया में हुए हादसे से भटकाने के लिए फैलाई गई। कांग्रेस के मुताबिक प्रियंका गांधी सिर्फ रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार करेंगी।