तमिल ग्रुप का प्रदर्शन बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर तक पहुंचा

सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन करते तमिल कार्यकर्ता

मुंबई:

तमिल ग्रुप का प्रदर्शन तमिलनाडु से चलकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान के घर तक पहुंच चुका है। रविवार की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर ढेरों तमिल ग्रुप के प्रदर्शनकारी पहुंचे और सलमान खान के खिलाफ नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंची और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया।

सलमान खान के खिलाफ ये प्रदर्शन इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले हफ्ते सलमान खान श्रीलंका गए थे वहां के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े महिंदा राजपक्षे के लिए चुनाव का प्रचार करने। और तभी भारत में इसका विरोध शुरू हुआ पिछले हफ्ते तमिलनाडु से। तमिलनाडु में एमडीएमके चीफ वाइको ने सलमान के खिलाफ सिरोध प्रदर्शन किया और कहा था कि 'सलमान खान के इस कदम से महसूस होता है कि सलमान को देश की फ़िक्र नहीं'।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सलमान खान श्रीलंका गए थे अपनी फ़िल्म "किक" की हेरोइन जैकलीन फर्नांडिस के साथ जो श्रीलंका की रहने वाली हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमन, जो जैकलीन के दोस्त हैं, ने सलमान को न्यौता दिया था चुनाव प्रचार के लिए जब वो सलमान की बहन अर्पिता की शादी में मुम्बई आए थे।
 
अब सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उनके घर तक पहुंच चूका है। यहां कई प्रदर्शनकारी उनके विरोध में नारे लगा रहे थे। इनका कहना है की राजपक्षे वॉर क्रिमिनल है। ऐसे प्रत्याशी का प्रचार कैसे कर सकते हैं सलमान। इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर इन्होंने कहा की "हम सब सलमान के फैन हैं। और सलमान ने राजपक्षे का समर्थन करके हम सबका दिल दुखाया है। अब हम नहीं छोड़ेंगे सलमान को" ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई बॉलीवुड स्टार श्रीलंका गया हो चुनाव प्रचार के लिए।