यह ख़बर 02 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मंत्री के रिश्तेदार पर रेप का केस दर्ज

खास बातें

  • साल की ये लड़की अपनी नानी के घर गई हुई थी। लड़की का आरोप है कि इसी दौरान सतनाम सिंह उसके साथ 15 दिन तक बलात्कार करता रहा।
नई दिल्ली:

पंजाब के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर तरण तारण में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया। 13 साल की ये लड़की अपनी नानी के घर गई हुई थी। लड़की का आरोप है कि इसी दौरान सतनाम सिंह उसके साथ 15 दिन तक बलात्कार करता रहा। आरोपी सतनाम सिंह खुद भी अकाली दल का स्थानीय नेता है। किसी तरह वो उसके चंगुल से निकल अपनी मां के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में शिकायत तो दर्ज की है लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित लड़की के परिवार का कहना है कि आरोपी मंत्री का रिश्तेदार है इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार करने से बच रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com