किसानों की समस्याओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

किसानों की समस्याओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

किसानों की मांगों को लेकर कर्नाटक और पंजाब के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करेंगे। यूपी में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर राहुल ये पदयात्रा कर रहे हैं।

छह किलोमीटर की यह पदयात्रा सहारनपुर के औद्योगिक निगम के इंडस्ट्रियल एरिया से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह पदयात्रा यहां से भोजपुर तगा से होते हुए हरडाखेड़ी पहुंचेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हरडाखेड़ी में राहुल गांधी किसानों से उनकी समस्याएं सुनेंगे और फिर वो यहां से सिकरी कलां गांव होते हुए पटनी गांव में किसान पंचायत करेंगे। जहां वो किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे।