यह ख़बर 27 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर छापे, 250 गिरफ्तार

खास बातें

  • इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए मिलावटखोर खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट करते थे।
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर छापे मारे जा रहे हैं। अब तक 200 जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं। राज्यभर में कम से कम 250 मिलावटखोर गिरफ्तार हुए हैं। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में मंगलवार से छापे जारी हैं। गिरफ्तार किए गए मिलावटखोर तेल, दूध, तथा खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट करते थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com