यह ख़बर 18 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इंजीनियर के घर छापे में मिली करोड़ों की रकम

खास बातें

  • मध्यप्रदेश के सागर में पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर के घर पर छापे में डेढ़ करोड़ का सोना, बैंक खाते में दो करोड़ नकद और छह मकानों का पता चला है।
नरसिंहपुर / सागर:

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर अशोक कुमार के घर पर पड़े छापे में करोड़ों का खजाना निकला है। लोकायुक्त ने इंजीनियर के यहां छापा मारकर डेढ़ करोड़ का सोना बरामद किया है। इतना ही नहीं इंजीनियर साहब के दो अलग−अलग बैंक खातों में करीब 2 करोड़ नकद और लाखों रुपये के फिक्सड डिपॉजिट भी मिले हैं। अशोक कुमार का खजाना यहीं खत्म नहीं होता है। उसके पास छह मकानों का भी पता चला हैं, जिनमें से 3 सागर में हैं। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इंजीनियर अशोक कुमार का कोई पता नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com