यह ख़बर 23 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल, 9 हुए सस्पेंड

खास बातें

  • राजस्थान सरकार ने हड़ताल पर गए 9 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है और 120 डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है।
Jaipur:

राजस्थान सरकार ने हड़ताल पर गए 9 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है और 120 डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है। राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल का ये तीसरा दिन है। राज्य के 9000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताली डॉक्टरों की मुख्य मांग समयबद्ध प्रमोशन है। सरकार डॉक्टरों को 6 साल पर तरक्की देने को तैयार है यानी 18 साल में तीन बार तरक्की लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें 12 साल बाद 2 प्रमोशन एक साथ मिलें। सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उसका तर्क है कि बाकी सरकारी कर्मचारी भी ऐसी ही मांग करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com