यह ख़बर 30 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

राजकोट : लड़की का अश्लील एमएमएस बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार

खास बातें

  • गुजरात में राजकोट के पास गोंडल में पुलिस ने एक लड़की का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांधीनगर:

गुजरात में राजकोट के पास गोंडल में पुलिस ने एक लड़की का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने लड़की का अश्लील एमएमएस बनाया और उस क्लिप को कई लोगों को दे दिया, जिससे शहर में हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की और उसके परिवार से बात की। पुलिस के मुताबिक उसे लड़की के पिता को शिकायत दर्ज करवाने के लिए तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद लड़की को शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया। पुलिस के समझाने के बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com