यह ख़बर 14 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

राजनाथ को भरोसा, आम चुनाव में विजेता बनेगी भाजपा

राजनाथ सिंह का एक फाइल फोटो।

खास बातें

  • नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नामित करने के एक दिन बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 272 सीटें हासिल करेगी।
मुंबई:

नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नामित करने के एक दिन बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 272 सीटें हासिल करेगी।

न्यू बाम्बे बुलियन एसोसिएशन (बीबीए) के मुख्यालय में यहां एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोगियों के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 272 से ज्यादा सीटें जीतेगा और सत्ता में आएगा।"

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर धावा बोलते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन ने अपने दस वर्ष के शासन के दौरान देश को आर्थिक बदहाली में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की ताकत को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि देश 2020 तक आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि लेकिन पिछले दस वर्ष के शासन के दौरान देश की आर्थिक स्थिति रसातल में पहुंच गई और लोग भयंकर महंगाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "सत्ता में आने के बाद हम देश की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने का प्रयास करेंगे।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीबीए के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने कहा कि स्वर्ण कारोबारी समुदाय को भाजपा से ढेर सारी उम्मीद है और कारोबारी भाजपा को 2014 का लक्ष्य हासिल करने में हर तरह की मदद करेगी।