अयोध्या में बनेगा रामायण संग्रहालय : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

महेश शर्मा की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

सरकार ने घोषणा की है कि वह अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाएगी, जिसमें भगवान राम की यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन सरकार ने विवाद से दूर रहने का प्रयास करते हुए कहा कि यह संग्रहालय विवादित स्थल से दूर स्थापित होगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र ने भूमि की पहचान का काम शुरू किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम विवादित स्थल में इसे (संग्रहालय) बनाने नहीं जा रहे, बल्कि इससे दूर बनाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महेश शर्मा ने कहा, 70 किलोमीटर दूर जमीन उपलब्ध है, इसलिए हम विवादित क्षेत्र को नहीं छुएंगे। निश्चित रूप से हम विवादों में नहीं आएंगे। हम विवाद से दूर रहेंगे। यह संग्रहालय सरकार द्वारा हाल में घोषित 'रामायण सर्किट' के तहत बनाया जाएगा।