खास बातें
- योग गुरु रामदेव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक योग और प्राणायाम न करने की सलाह दी है।
हरिद्वार: योग गुरु रामदेव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक रामदेव की सेहत में सुधार है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक योग और प्राणायाम न करने की सलाह दी है। वो पिछले 5 दिनों से जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती थे। भ्रष्टाचार और काले धन के मसले पर अनशन पर बैठे रामदेव को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। श्रीश्री रविशंकर और दूसरे गुरुओं के अनुरोध पर उन्होंने 9 दिन के बाद रविवार को अपना अनशन तोड़ा।