यह ख़बर 25 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

रांची में तारा शाहदेव मामले को लेकर बंद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली:

रांची में तारा शाहदेव मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है, जिसका समर्थन बीजेपी भी कर रही है। नेशनल शूटर तारा शाहदेव का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने उन्हें धोखे में रखकर हिन्दू रीति−रिवाज़ से शादी की और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला।

तारा शाहदेव का कहना है कि मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। यह खबर सामने आने के बाद हिन्दू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। रांची बंद के दौरान कई जगह तोड़फोड़ भी हुई। बदले में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसकी चपेट में कई राहगीर भी आ गए। पुलिस ने सैकड़ों बंद समर्थकों को गिरफ़्तार भी किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com