मुजफ्फरनगर : रेप करने में नाकाम रहा तो महिला को लगा दी आग

प्रतीकात्मक चित्र

मुजफ्फरनगर :

बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर एक युवक ने कथित तौर पर 30-वर्षीय एक महिला को आग लगा दी। यह घटना मुजफ्फरनगर जिले के सिसोली की है।

पुलिस ने बताया कि महिला को एक अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित महिला गुरुवार को अपने घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में की गई है। जब महिला ने बलात्कार के प्रयास का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे आग लगा दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com