यह ख़बर 19 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आगरा : रेप से बचने को ब्रिटिश महिला ने खिड़की से लगाई छलांग, होटल सीज

खास बातें

  • आगरा में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी उस होटल का ही मालिक है जहां महिला ठहरी थी।
आगरा:

आगरा में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी उस होटल का ही मालिक है जहां महिला ठहरी थी। घटना के बाद होटल को सीज कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) पवन कुमार ने बताया कि मामले की पूछताछ करके होटल मालिक सचिन चौहान के ऊपर बलात्कार का प्रयास करने पर मुकदमा की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। ईदगाह स्थित आगरा महल होटल को सीज कर दिया गया है।

थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत होटल मालिक सचिन चौहान की कथित छेड़खानी से तंग आकर विदेशी महिला पर्यटक खिड़की से कूद गई थी, जिससे उसके पैरों में चोट आई थी।

इंग्लैंड से आई महिला ने बचने के लिए होटल की खिड़की से छलांग लगा दी। उसे काफी चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला घूमने के लिए भारत आई थी और छोटे होटल में रुकी थी जिसके मालिक ने यह दुष्कर्म का प्रयास किया।