यह ख़बर 02 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बलात्कार का विरोध करने पर लड़की की पिटाई

खास बातें

  • लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की की पिटाई कर दी।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गदौरा गांव में मंगलवार को फरीद नामक व्यक्ति ने आठ साल की एक लड़की से बलात्कार की कोशिश की। हालांकि लड़की के शोर मचाने पर उसने लड़की को बुरी तरह मारा-पीटा और भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com