यह ख़बर 12 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेप की शिकार लड़की ने आत्मदाह किया

खास बातें

  • महाराष्ट्र के बीड में बलात्कार की शिकार एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इस लड़की की उम्र 16 साल है।
बीड:

महाराष्ट्र के बीड में बलात्कार की शिकार एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इस लड़की की उम्र 16 साल है। लड़की को 4 अप्रैल को अगवा कर लिया गया था। बाबूलाल रसल नाम के एक शख्स पर लड़की से बलात्कार का आरोप है। लड़की के पिता बाबू लाल के यहां मज़दूरी करते थे। आरोप है कि लड़की के पिता ने बाबूलाल से कुछ कर्ज लिया था। कर्ज ना लौटा पाने पर इस मालिक ने लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद 10 अप्रैल के लड़की ने खुद को आग लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। लड़की को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com