जम्मू में किशोरी को घर में अकेला पाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू में किशोरी को घर में अकेला पाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू के बाहरी इलाके में एक किशोरी के साथ कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने झाजर कोटली थाना में एक शिकायत दर्ज करायी कि 19 अक्तूबर को उनकी बेटी घर में अकेली थी और तभी कपूर राज नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत के बाद यहां के फलैन मंडाल के निवासी कपूर राज को गिरफ्तार कर लिया गया।

कपूर, 19 अक्तूबर को झाजर कोटली में अपने रिश्तेदार के घर गया था जहां पर उसने लड़की को अकेला पाया था।

पुलिस ने बताया कि उसने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटनास्थल से फरार हो गया। उसने लड़की को घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि जब लड़की के परिवार के सदस्य घर लौटे तो उसने घटना की जानकारी उन्हें दी और उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने बताया कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।