पुरी : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर, अमित शाह ने ब्रह्म मुहूर्त में की पूजा

पुरी : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर, अमित शाह ने ब्रह्म मुहूर्त में की पूजा

नई दिल्ली:

आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस यात्रा में देश से ही नहीं पूरी दुनिया से लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पुरी पहुंचे और सुबह करीब 4.30 बजे उन्होंने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर यहां भगवान की आरती की।

पुरी का जगन्नाथ मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है। यहां मंदिर 800 साल से अधिक पुराना है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण जगन्नाथ रूप में विराजित है, साथ ही यहां उनके बड़े भाई बलराम और बहन देवी सुभद्रा की भी पूजा की जाती है।

रथ यात्रा को देखते हुए यहां सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। सुरक्षा में पुलिस के 7500 जवान तैनात किए गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com