यह ख़बर 08 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अवैध खनन की वजह से बदल गया यमुना का रास्ता

खास बातें

  • रेत के अवैध खनन के चलते यमुना दिल्ली और उसके आगे अपना रास्ता बदल रही है। नोएडा के पास यमुना कटाव करते हुए बीते चार साल में 500 मीटर नोएडा की तरफ़ खिसक गई है।
नई दिल्ली:

रेत के अवैध खनन के चलते यमुना दिल्ली और उसके आगे अपना रास्ता बदल रही है। नोएडा के पास यमुना कटाव करते हुए बीते चार साल में 500 मीटर नोएडा की तरफ़ खिसक गई है।

सिंचाई विभाग इस मामले में बार−बार डीएम गौतमबुद्धनगर को लिखता रहा है लेकिन अब तक इस ख़तरे को नज़रअंदाज़ ही किया गया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रेत के ठेकेदारों ने कुछ इस क़दर खुदाई की है कि यमुना का रास्ता ही बदल गया। एनडीटीवी के पास सिंचाई विभाग का वह दस्तावेज है जिसके मुताबिक अवैध खनन के चलते यमुना धीरे-धीरे अपनी जगह से 500 मीटर तक नोएडा शहर की तरफ शिफ्ट हो गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके चलते, अवैध खनन से नोएडा में बाढ़ तक आ सकती है। हिंडन यमुना दोआब बांध पर कामबख्शपुर गांव और कोंडली खादर में अवैध खनन जारी है।