यह ख़बर 05 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सीरियल किलर चंद्रकांत झा को फांसी की सजा सुनाई गई

खास बातें

  • सीरियल किलर चंद्रकांत झा को हत्या के दूसरे मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले एक मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। अब तीसरे मामले में सजा का ऐलान जल्द होगा।
नई दिल्ली:

सीरियल किलर चंद्रकांत झा को हत्या के एक दूसरे मामले में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। यह मामला 2007 में उपेन्द्र नाम के व्यक्ति की हत्या से जुड़ा है।

इससे पहले अदालत ने दिलीप के कत्ल के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। चंद्रकांत हत्या के बाद लाश के साथ एक चिट्ठी भी डाल देता था, जिसमें पुलिस को उसे पकड़ने की चुनौती लिखी होती थी। चंद्रकांत पर कुल आठ हत्याओं के आरोप लगे, जिनमें से एक में तो चंद्रकांत को अदालत ने बरी कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि चार मामलों में पुलिस सबूतों की कमी की वजब से चार्जशीट पेश नहीं कर पाई। हत्या के तीन मामलों में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी है। दो मामलों का फैसला आ चुका है, अब तक तीसरे मामले में सजा का ऐलान होगा।