यह ख़बर 15 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रोहतक : विवादों में घिरा आश्रम पूरी तरह खाली करवाया गया

खास बातें

  • रोहतक में विवादों में घिरा आश्रम अब पूरी तरह खाली करा लिया गया है, जो 500 समर्थक आश्रम न छोड़ने पर अड़े हुए थे, उन्हें भी बाहर निकाल लिया गया है।
रोहतक:

रोहतक में विवादों में घिरा आश्रम अब पूरी तरह खाली करा लिया गया है, जो 500 समर्थक आश्रम न छोड़ने पर अड़े हुए थे, उन्हें भी बाहर निकाल लिया गया है।

मंगलवार शाम ही प्रशासन ने दावा किया था कि विवाद सुलझ गया है। इसके बाद करीब 1000 लोगों ने आश्रम खाली भी कर दिया, हालांकि एक बड़ा हिस्सा आश्रम में जमा रहा था।

अदालत के फैसले के मुताबिक, आश्रम पर रामपाल का ही हक बना रहेगा। उधर, गांव वाले अब भी संतुष्ट नहीं हैं। वे चाहते हैं कि पूरा आश्रम बंद कर दिया जाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि रोहतक के करौंथा गांव में रविवार से ही इसको लेकर तनाव था। गांववालों और आश्रम वालों के बीच टकराव भी हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हुए।