यह ख़बर 19 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सरकार ने भावनाएं समझने में भूल की : संदीप दीक्षित

खास बातें

  • कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के मामले में सरकार ने लोगों की भावनाओं को समझने में भूल की।
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के मामले में सरकार ने लोगों की भावनाओं को समझने में भूल की। यह पहला अवसर है जब किसी कांग्रेस के नेता ने ऐसी बात कही है। पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर में उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "सरकार ने शायद लोगों के भावनाओं को समझने में गलती कर दी है।" पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की वर्षगांठ पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। दीक्षित ने कहा कि फिलहाल पहले क्या हुआ इससे अधिक अभी यह महत्वपूर्ण है कि इसे कैसे समाप्त किया जाए। उम्मीद है कि इसका मिलजुलकर हल निकाल लिया जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com