महाराष्ट्र : सतारा में सुबह घूमने गए शख्स पर डैम से निकल कर मगरमच्छ ने किया हमला

महाराष्ट्र : सतारा में सुबह घूमने गए शख्स पर डैम से निकल कर मगरमच्छ ने किया हमला

कन्हेर डैम में पहली बार मगरमच्छ दिखाई दिया है...

खास बातें

  • महाराष्ट्र के सतारा में एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया
  • सतारा के कन्हैर डैम में पहली बार मगरमच्छ दिखा
  • मगरमच्छ के हमले में उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है
सातारा:

महाराष्ट्र के सातारा में रविवार सुबह 9 बजे कन्हेर बांध के पास सबलेवाड़ी गांव में मगरमच्छ ने एक शख्स पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्हेर डैम में पहली बार मगरमच्छ दिखाई दिया है। घायल शख्स का नाम सुनील कदव है जो सुबह डैम के पास घूमने गया था। मगरमच्छ के हमले में उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। सुनील का इलाज सातारा के मंगलमूर्ति अस्पताल में चल रहा है।

गांव के लोगों को आशंका है कि डैम में कई मगरमच्छ हो सकते हैं, लिहाजा वो वन विभाग से उनका समुचित बंदोबस्त और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com