यह ख़बर 12 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जगन मोहन मामला : कांग्रेसी मंत्रियों को भी नोटिस

खास बातें

  • जगन मोहन रेड्डी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई, आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार के छह मंत्रियों और आठ आईएएस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में जारी किए गए 26 सरकारी आदेशों पर सोमवार को सीबीआई, राज्य के छह मंत्रियों और आईएएस के 11 अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

सर्वोच्च न्यायालय ने आंध्र प्रदेश के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में जारी किए गए 26 सरकारी आदेशों पर सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राज्य के छह मंत्रियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आरोप है कि इन आदेशों से राजशेखर रेड्डी के बेटे व लोकसभा सांसद वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी को आय से अधिक सम्पत्ति एकत्र करने में मदद मिली। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी की अध्यक्षता वाली पीठ ने नेल्लोर के वकील सुधाकर रेड्डी की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये नोटिस जारी किए।