उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आज दूसरा शाही स्नान, 50 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आज दूसरा शाही स्नान, 50 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

उज्जैन:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ का आज दूसरा शाही स्नान है। आज अक्षय तृतीया भी है. जिसकी वजह से इस शाही स्नान में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। 13 अखाड़ों के साधु-संत सुबह 4 बजे से ही क्षिप्रा नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
साधु-संतों के डुबकी लगाने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद आम लोग क्षिप्रा नदी में शाही स्नान करेंगे। इस शाही स्नान को लेकर राज्य सरकार और सिंहस्थ कुंभ प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
 



क्या है सिंहस्थ?
चार कुंभ मेलों में से एक सिंहस्थ
क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाने की परंपरा
समुद्र मंथन से निकला कुंभ क्षिप्रा में गिरा
सूर्य मेष राशि में और बृहस्पति सिंह राशि में
12 साल में बनता है ये योग
हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में कुंभ

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com