यह ख़बर 10 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

असम : भूस्खलन में एक ही परिवार के सात लोग जिंदा दफन

गुवाहाटी:

दक्षिण असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा दफन हो गए। जिला उपायुक्त संजीव गोहैन बरुआ ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार को एक पहाड़ से गाद बहकर एक कच्चे घर पर जा गिरी, जिससे सतगराकुल गांव के सात लोगों की मौत हो गई। यह गांव जिला मुख्यालय करीमगंज से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com