यह ख़बर 14 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेहला हत्याकांड : ध्रुव नारायण का इस्तीफा मंजूर

खास बातें

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शेहला मसूद हत्याकांड में शक के दायरे में आए भाजपा के विधायक ध्रुव नारायण सिंह का पार्टी के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर हो गया है।
भोपाल:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शेहला मसूद हत्याकांड में शक के दायरे में आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ध्रुव नारायण सिंह का पार्टी के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर हो गया है।
 
विधायक सिंह ने मंगलवार रात को प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को एक पत्र लिखकर उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश लूनावत ने बुधवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सिंह के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

शेहला मसूद हत्याकांड की कथित मुख्य सूत्रधार जाहिदा परवेज से करीबी रिश्तों के कारण विधायक सिंह शक के घेरे में हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनसे पूछताछ करने के अलावा उनके घर की तलाशी भी ले चुकी थी। सिंह का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज व प्रदेश अध्यक्ष झा का बचाव कर चुके हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com