गुड़गांव के अस्पताल में हुई स्मृति ईरानी की सर्जरी

फाइल फोटो

गुड़गांव:

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गुड़गांव के एक अस्पताल में थायरॉयड की सर्जरी हुई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

एक सूत्र ने बताया कि स्मृति को सोमवार को सेक्टर 38 स्थित मेडिसिटी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वरिष्ठ चिकित्सक राजेश कुमार ने उसी दिन सर्जरी की। सूत्र ने बताया, 'उनके सभी मानक ठीक हैं और मरीज की सेहत में सुधार हो रहा है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया और उनकी सेहत की जानकारी ली।