एक्ट्रेस सोनाक्षी ने दिल्ली के कथित छेड़छाड़ मामले के आरोपी से मांगी माफी

एक्ट्रेस सोनाक्षी ने दिल्ली के कथित छेड़छाड़ मामले के आरोपी से मांगी माफी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए सरबजीत सिंह को समझने में गलती की और इसके लिए युवक से माफी मांगी है।

लड़की ने फेसबुक पर सरबजीत की तस्वीर डालते हुए एक पोस्ट में कथित घटना के बारे में लिखा था। यह पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने जमकर सरबजीत का चरित्र हनन किया।

कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करते हुए कहा कि लड़की ने कहानी गढ़ी थी। सोनाक्षी ने कहा कि वह लड़की का समर्थन करने के लिए खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'लड़की होने की वजह से दूसरे लोगों की तरह मैंने उसे (लड़की को) संदेह का लाभ दिया। और कई दूसरे लोगों की तरह मैं भी शर्मिंदा हूं और खुद को नीचा महसूस कर रही हूं। लड़के से माफी मांगती हूं। गलती मानने और माफी मांगने से कोई इंसान छोटा नहीं हो जाता... मैंने यही सीखा है।' 26 साल के सरबजीत को जमानत दे दी गई।