यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से त्रिपुरा दौरा रद्द किया

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपना त्रिपुरा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।
अगरतला:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपना त्रिपुरा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव लुईजिनो फलेरियो ने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सोनिया को अगरतला और कुमारघाट में जनसभाओं को संबोधित करना था, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह दौरा रद्द हो गया है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। उन्हें शनिवार को अम्बासा और धलाई जिलों में लोगों को संबोधित करना था। त्रिपुरा के पार्टी प्रभारी फलेरियो ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए राज्य में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर, खयरपुर, सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा और दक्षिणी त्रिपुरा जिले के शांतीरबाजार में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फलेरियो ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस 12 फरवरी को एक जनसभा करेगी। इस रैली को कांग्रेस के एक बड़े केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे, लेकिन उनका नाम तय किया जाना बाकी है।