यह ख़बर 08 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका से लौटीं

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार तड़के देश लौट आई हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी लौटे हैं।
New Delhi:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार तड़के देश लौट आई हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी लौटे हैं। सोनिया सर्जरी के लिए अमेरिका गई थी। वे एक महीने से ज्यादा देश से बाहर रहीं। सोनिया गांधी 2 अगस्त को विदेश गई थीं और उनकी सर्जरी 4 और 5 अगस्त को हुई थी। सोनिया गांधी ने अपनी गैरमौजूदगी में पार्टी के कामाकाज की कमान राहुल गाधी के अलावा एके एन्टनी अहमद पटेल और जनार्दन द्विदी को सौंपी थी। इस दौरान खासकर अन्ना के अनशन को लेकर पार्टी को उनकी कमी काफी खली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com