यह ख़बर 04 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सोनिया की शल्य चिकित्सा, हालत स्थिर

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अमेरिका में शल्य चिकित्सा हुई है। वह दो से तीन सप्ताह तक देश से बाहर रहेंगी।
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अमेरिका में शल्य चिकित्सा हुई है। वह दो से तीन सप्ताह तक देश से बाहर रहेंगी। पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने गुरुवार को बताया कि शल्य चिकित्सा सफल रही और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि सोनिया की गैर-मौजूदगी में एक चार सदस्यीय दल पार्टी का काम देखेगा। इन चार लोगों में सोनिया के बेटे राहुल गांधी, रक्षा मंत्री एके एंटनी, रजनीतिक सचिव अहमद पटेल व खुद द्विवेदी शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com