श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार, मछली पकड़ने वाले जाल को भी किया नष्ट

श्रीलंका की नौसेना ने तलईमन्नार के पास अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 12 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया.

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार, मछली पकड़ने वाले जाल को भी किया नष्ट

प्रतीकात्मक फोटो

खास बातें

  • श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार
  • मछली पकड़ने वाले जाल को भी किया नष्ट
  • श्रीलंकाई नौसैनिकों ने दो नौकाएं भी जब्त कर लीं
रामेश्वरम:

श्रीलंका की नौसेना ने तलईमन्नार के पास अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 12 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया. मछुआरा संघ के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. ये गिरफ्तारियां ऐसे समय हुई हैं जब कुछ दिन पहले द्वीप देश ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी मछुआरों के मछली पकड़ने पर रोक लगाने वाले एक कठोर विधेयक का प्रस्ताव रखा था. तमिलनाडु और पुडुचेरी मछुआरा संघ के महासचिव एनजे बोस ने यहां बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने दो नौकाएं भी जब्त कर लीं और करीब 50 नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए. 

यह भी पढ़ें: तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान समुद्र में तीन नौकाओं में सवार 34 मछुआरों का पता लगा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मछुआरे रामेश्वरम के हैं और उन्हें मन्नार ले जाया गया है. यहां के पुलिस थाने को मिली सूचना के अनुसार, मछुआरों पर न केवल श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप है बल्कि उन पर प्रतिबंधित जाल का इस्तेमाल करने का भी आरोप है जिसने उनके देश की समुद्री संपदा को नुकसान पहुंचाया.

VIDEO:  पाकिस्तान की जेलों से रिहा 163 मछुआरे लौटेंगे भारत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना पिछले एक सप्ताह से कच्चातीवू इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है और उसने वहां पर मछली पकड़ने वाले सैकड़ों मछुआरों का पीछा किया.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com