यह ख़बर 02 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टीडीपी के वरिष्ठ नेता येरन नायडू का सड़क हादसे में निधन

खास बातें

  • तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू की आंध्र प्रदेश में उनके गृह जिले श्रीकाकुलम में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे।
हैदराबाद:

तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू की आंध्र प्रदेश में उनके गृह जिले श्रीकाकुलम में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे।

जिस कार से नायडू जा रहे थे, वह तड़के दो बजे श्रीकाकुलम के रन्स्थालम के समीप एक लॉरी से टकरा गई। नायडू को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, नायडू को गंभीर चोटें आई थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

23 फरवरी, 1957 को जन्मे नायडू विधायक और सांसद रहे तथा 1990 के दशक में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और कई नेताओं ने येरन नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में श्रीकाकुलम में उनके गांव में किया जाएगा।