यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मेघालय में 15 साल की लड़की का सिर कटा और जला शव बरामद

फाइल फोटो

गारो हिल्स:

मेघालय में एक हफ्ते से लापता 15 साल की लड़की का जंगल से सिर कटा और जला हुआ शव बरामद किया गया है। इस मामले में लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ बलात्कार का संदेह है क्योंकि उसका शव नग्न अवस्था में मिला था। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मां ने पति पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि पहले लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि वह लड़की को विलियमनगर में डॉक्टर के पास ले गया था और उसे ऑटो में बिठाकर घर भेज दिया था। वह बाद में अकेले घर लौटा, क्योंकि बाजार में उसे कुछ काम था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद लड़की की मां ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।