ठाणे के बिल्डर की खुदकुशी के मामले में अज्ञात अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे के बिल्डर की खुदकुशी के मामले में अज्ञात अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज

सूरज परमार (फाइल फोटो)

मुंबई:

मुंबई से सटे ठाणे के बिल्डर सूरज परमार की खुदकुशी के मामले में अज्ञात ठाणे मनपा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अज्ञात आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा लगाई गई है।

पता चला है कि परमार के घर वालों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात कर जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कासर वड़वली पुलिस ने मामला दर्ज किया। फोरेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट आने और नामों का खुलासा होने पर पुलिस एफआईआर में आरोपियों के नाम जोड़े जाएंगे।

खुद को गोली मारकर जान दे दी थी
पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने से ठाणे मनपा अधिकारियों में घबराहट फैल गई है। खबर है कि कुछ अधिकारी अग्रिम जमानत लेने की फिराक में हैं। सूरज परमार ने पिछले सप्ताह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने परमार द्वारा लिखी गई 15 पेज की चिट्ठी  बरामद की थी। पुलिस ने उसी चिट्ठी के आधार पर मामला दर्ज किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बीच ठाणे और मुंबई के बिल्डर मंगलवार को निषेध मोर्चा निकालेंगे। बिल्डरों ने अपने आफिस और साइट पर काम बंद रखने की घोषणा की है।