राजस्थान : प्यास बुझाने के चक्कर में कुछ इस तरह आफत में फंसी तेंदुए की जान

राजस्थान : प्यास बुझाने के चक्कर में कुछ इस तरह आफत में फंसी तेंदुए की जान

बर्तन में फंसा तेंदुए का मुंह

राजसमंद:

राजस्थान के राजसमंद जिले के सादुल्खेरा गांव में एक तेंदुए के साथ बुधवार को अजीबोगरीब घटना हो गई। तेंदुआ शायद पास के कुम्भलगढ़ अभयारण्य से गांव में पहुंच गया। इसी दौरान जब तेंदुए को प्यास लगी, तो उसने पानी पीने के लिए गांव वालों के एक बर्तन में मुंह डाल दिया।

इंजेक्शन देकर बर्तन से निकाला गया सिर
बर्तन में मुंह डालते ही उसका सिर उसमें फंस गया। इसके बाद गांव वालों ने शोर मचाया और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। फिर काफी कोशिशों के बाद, अधिकारियों ने तेंदुए को इंजेक्शन देकर बर्तन से तेंदुए का सिर बाहर निकाला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब स्वस्थ है तेंदुआ
वन विभाग के डीएफओ कपिल शर्मा ने NDTV को बताया कि यह नर तेंदुआ करीब तीन साल का है। फिलहाल, इसे वन अधिकारी अपनी देख-रेख में रखेंगे और बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। डॉक्टरों ने तेंदुए की जांच करने के बाद कहा कि अभी वह स्वस्थ है।