मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी-पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान

मौसम विभाग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पश्चिम राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में आज गर्म हवाएं चलेगी. उत्‍तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज आंधी-तूफान आ सकता है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,  यूपी-पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान

फाइल फोटो

खास बातें

  • पश्चिम राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में आज गर्म हवाएं चलेगी
  • कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, असम, मेघालय में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी
  • बिहार, उत्‍तराखंड और ओडिशा में गुरुवार को आंधी तूफान की संभवना
नई दिल्ली:

बिहार और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी-तूफान से 34 लोगों की मौत हो गई. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार रात 19 लोगों की मौत हो गई. आंधी-तूफान से गया और औरंगाबाद में पांच-पांच, मुंगेर में चार, कटिहार में तीन और नवादा में दो लोगों की मौत हुई. उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से 15 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए. 

जब आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका हो, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पश्चिम राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में आज गर्म हवाएं चलेगी. उत्‍तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज आंधी-तूफान आ सकता है. मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार, उत्‍तराखंड और ओडिशा में गुरुवार को आंधी तूफान की संभवना जाती है. 

31 मई के लिये चेतावनी
केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश.
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा और झारखंड में आंधी-तूफान.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में आंधी-तूफान
पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी.

ओमान में तूफान : 3 भारतीयों सहित 11 लोगों की मौत, 170 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

1 जून के लिये चेतावनी
केरल, दक्षिणी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश.
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड और बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश.
पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी. 

वीडियो : तूफान का कहर


30 मई के लिए चेतावनी
पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में भीषण लू. 
केरल, दक्षिणी कर्नाटक, तटीय इलाके, मेघालय और नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश.
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमलाय से सटे इलाकों में आंधी.
पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी. 
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com